दिल्ली से झांसी सिर्फ 4 घंटे, 7968 करोड़ में बनेगा 130 KM का नया एक्सप्रेसवे, यूपी-MP-राजस्थान की बदलेगी कनेक्टिविटी
Jhansi Link Expressway Route Map : योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में बुंदेलखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला हुआ है. कैबिनेट ने 7968.30 करोड़ रुपये की लागत से झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी दी है. झांसी के विकास की योजना को गति प्रदान करने की दिशा में यह एक्सप्रेसवे मील का पत्थर साबित होगा.