जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की गूंज अब उत्तर प्रदेश के महोबा तक पहुंच गई है. शनिवार को महोबा कलेक्ट्रेट परिसर में आजाद समाज पार्टी (ASP) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने एडीएम नमामि गंगे को राष्ट्रपति के नाम 20 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा. साथ ही, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
<p style=”text-align: justify;”>महोबा कलेक्ट्रेट में एकजुट हुए युवाओं का गुस्सा सरकार और प्रशासन के खिलाफ साफ नजर आ रहा था. कार्यकर्ताओं के हाथों में नारे लिखी तख्तियां, बैनर और भारत का संविधान था. पूरा परिसर ‘छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो’ और ‘नीट है या चीट है’ जैसे नारों से गूंज उठा.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर- मंतर पर जश्न, राजीव चौक समेत ये मेट्रो स्टेशन खोले गए” href=”https://www.abplive.com/states/delhi-ncr/delhi-metro-jantar-mantar-student-protest-rajiv-chowk-mandi-house-metro-station-reopen-dmrc-3165540″ target=”_self”>धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर- मंतर पर जश्न, राजीव चौक समेत ये मेट्रो स्टेशन खोले गए
<h3 style=”text-align: justify;”>’पेपर लीक से टूट रहे छात्रों के सपने'
<p style=”text-align: justify;”>आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री नीरज कश्यप ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है. पढ़ाई का खर्च उठाने वाले माता-पिता और छात्र भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, जिसके कारण कई छात्र आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हक मांग रहे छात्रों पर लाठियां बरसाई गईं और छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया.
<h3 style=”text-align: justify;”>’दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन'
<p style=”text-align: justify;”>भीम आर्मी के जिला संयोजक जगराम वर्मा और कार्यकर्ता संध्या गौतम ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों को पीटने वाले पुलिसकर्मियों की वर्दी से नेम प्लेट तक गायब थी, जो प्रशासन की नीयत पर सवाल खड़े करती है. कार्यकर्ताओं ने सख्त चेतावनी दी है कि लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज नहीं होता, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र होगा.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, ज्ञापन लेने के बाद एडीएम नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनका 20 सूत्रीय ज्ञापन नियमानुसार महामहिम राष्ट्रपति महोदय को भेजा जा रहा है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…” href=”https://www.abplive.com/states/delhi-ncr/dharmendra-pradhan-resignation-abhijeet-dipke-says-dont-make-me-a-hero-3165521″ target=”_self”>धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…