अपराधियों को सिपाही बता ले लिए लाखों के लोन, इस कांस्टेबल के कारनामे से पुलिस भी चकराई
उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात नीतीश कुमार यादव ने जो किया उसे देख-समझकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए। उसने अपराधियों तक को कागज में सिपाही बना दिया और बैंकों से पर्सनल लोन लेने लगा। नीतीश विदेश भाग गया। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था। उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।