मुझे गोली लगी, मेरे खिलाफ ही मुकदमा… छात्र से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, दारोगा सस्पेंड
आगरा के फतेहाबाद थाने में तैनात दरोगा धीरेंद्र यादव का छात्र से 30 हजार रुपये मांगने का कथित ऑडियो वायरल हुआ है। मामला 14 अगस्त के गोलीकांड से जुड़ा है। डीसीपी पूर्वी जोन ने दरोगा को निलंबित कर एसीपी को जांच सौंपी है।