कूड़े के ढेर, चोक नालियां और सड़कों पर गंदा पानी… आगरा की वाल्मीकि बस्ती में लोगों की जिंदगी बेहाल
आगरा के शाहगंज स्थित सोरों कटरा वाल्मीकि बस्ती में गंदगी, चोक नालियों और जलभराव से स्थानीय लोग परेशान हैं. बारिश के बाद नालियों का गंदा पानी सड़कों से होते हुए घरों तक पहुंच जाता है. वहीं गांधी पार्क में कूड़े का अंबार लगा होने से बच्चों और बुजुर्गों ने पार्क जाना छोड़ दिया है. स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई और बेहतर जलनिकासी व्यवस्था की मांग की है.