कानपुर के एलएलआर अस्पताल का 1300 करोड़ की लागत से एम्स की तर्ज पर होगा पुनर्विकास, 2000 बेड की होगी सुविधा, मिलेगी राहत
Kanpur news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अस्पताल के नए निर्माण को स्वीकृति दे दी है. उन्होंने कहा कि अस्पताल की मौजूदा इमारतें काफी पुरानी हैं. मरीज और तीमारदार आए दिन जर्जर भवनों को लेकर शिकायत करते थे. कई बार भवनों से जुड़े हादसे भी सामने आए.इन सभी समस्याओं को शासन के सामने रखा गया था, जिसके बाद पूरे स्ट्रक्चर को बदलने की मंजूरी मिली है.