झांसी की वजह से कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली 17 ट्रेनों का बदला रूट, 4 ट्रेनें रद्द.. 40 दिन तक क्यों रहेगा रूट प्रभावित, जान लें
Kanpur Central Railway Station : रूट डायवर्जन और ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में सावधानी बरतनी होगी. खासतौर पर कानपुर सेंट्रल, गोविंदपुरी और झांसी होकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का नंबर, रूट और चलने की स्थिति जरूर जांच लें. रेलवे के इस बदलाव का असर उन यात्रियों पर भी पड़ेगा जो कानपुर से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान या दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले हैं. वैकल्पिक मार्ग से चलने के कारण कुछ ट्रेनों के यात्रा समय में भी बदलाव हो सकता है.