रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ अब और आसान… आगरा कैंट से गुजरेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, स्टेशनों पर हाई अलर्ट
Raksha Bandhan Special Trains: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. त्योहारी सीजन में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए आगरा रेल मंडल ने कमर कस ली है. यात्रियों के सुगम सफर के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने के साथ-साथ कई प्रमुख मेमू ट्रेनों के रूट का विस्तार भी किया गया है.