चांदी की राखियों की घटी डिमांड; 400 वाली 900 में, एक साल में सिल्वर 1.24 लाख रुपए किलो महंगी
चांदी की कीमत में एक साल में भारी बढ़ोतरी से रक्षाबंधन पर इसकी राखियां महंगी हो गई हैं। प्रयागराज में चांदी करीब 2.42 लाख रुपये किलो पहुंच गई है। 400-500 रुपये वाली राखी अब 900 रुपये से शुरू हो रही है। महंगाई से बिक्री भी प्रभावित हुई है।