यूपी: नगर निगम के 2 ठेकेदार गिरफ्तार, सरगना की तलाश; CM योगी के आदेश पर ताबड़तोड़ ऐक्शन
सीएम योगी का सख्त रुख सामने आने के बाद कानपुर में पुलिस और प्रशासन पुलिस ऐक्शन मोड में आ गया है। पुलिस ने दो ठेकेदारों को गिरफ्तार कर लिया है। ठेकेदारों के कॉकस का सरगना गोविंद शर्मा फरार है जो आगरा का रहने वाला है। उसकी फर्म को सबसे ज्यादा ठेका मिलता रहा। उसके नियंत्रण में ही सारे ठेकेदार रहते थे।