कानपुर: एचबीटीयू ने तैयार किया एडवांस्ड मल्टीपर्पस ड्रोन, खेतों व फसलों का डाटा जुटाएगा
हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के छात्रों ने कृषि क्षेत्र में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एडवांस्ड मल्टीपर्पस ड्रोन विकसित किया है। यह फसलों की निगरानी के साथ रोग और संभावित उपज का आकलन करने में सक्षम है।