यूपी के बालिका गृह में सहेली का कत्ल: नहीं था कोई पैरोकार, शिवानी को समझा लाचार, इसलिए उतार दिया मौत के घाट
मथुरा के वृंदावन में राजकीय बाल गृह (बालिका) में हुई किशोरी की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। राजकीय बाल गृह को बंद कराने के लिए दोनों किशोरियों ने सुनियोजित योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया था।