यूपी: अलीगढ़ में पकड़ा सेलखड़ी मिला 17.5 कुंतल नकली खोवा, बेड के अंदर छुपा कर बनाया जा रहा था, एक गिरफ्तार
अलीगढ़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक ऐसे अवैध कारखाने का पर्दाफाश किया है, जहां आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करते हुए सेलखड़ी मिल्क पाउडर और वनस्पति घी मिलाकर बड़े पैमाने पर नकली खोवा (मावा) तैयार किया जा रहा था।