यूपी आबकारी सिपाही भर्ती: मुख्य परीक्षा की तारीख जारी, सितंबर में इस दिन एग्जाम; 32891 अभ्यर्थी होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश में आबकारी सिपाही बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तारीख सामने आ गई है। मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को होगी। इस परीक्षा के लिए 32,891 अभ्यर्थी चुने गए हैं। पदों की संख्या भी बढ़ाकर 820 कर दी गई है।