इटावा: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, तीन घंटे तक नर्सिंग होम में हंगामा, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
महेरा चुंगी चौराहा के पास स्थित नर्सिंग होम में ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम के डॉक्टर और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब तीन घंटे तक हंगामा किया।