पिकनिक मनाइए लेकिन सफाई का भी रखें ध्यान, मिर्जापुर में वाटरफॉल पर शुरू होगी नई व्यवस्था
मिर्जापुर के प्रमुख वाटरफॉल को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए वन विभाग ने नई व्यवस्था तैयार की है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत विंढमफॉल, टांडाफॉल, लखनिया दरी और सिद्धनाथ की दरी में सफाई का जिम्मा निजी फर्म को दिया जाएगा. पर्यटकों से 10 रुपये टिकट लेकर व्यवस्था का संचालन किया जाएगा.