जांच ट्रांसफर क्यों नहीं की? एसपी मैडम को खुद आना होगा हाईकोर्ट, वरना जज साहब शुरू कर सकते हैं अवमानना कार्रवाई
Allahabad High Court : लखीमपुर खीरी की SP डॉ. ख्याति गर्ग की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जांच ट्रांसफर के आदेश का पालन न होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए SP को 25 अगस्त को खुद अदालत में पेश होने का आदेश दिया है. कोर्ट ने पूछा है कि आदेश के बावजूद जांच अब तक ट्रांसफर क्यों नहीं हुई और उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए? आखिर पूरा मामला क्या है और हाईकोर्ट ने इतना सख्त रुख क्यों अपनाया, जानिए पूरी कहानी.