'चाय खतरे में है मित्तर…', चीनी के बढ़े दाम पर फेसबुक पोस्ट करना जौनपुर में लेखपाल को पड़ा भारी, हुए सस्पेंड
Sugar Price Post Viral : सोशल मीडिया पर ‘चाय खतरे में है, मित्र चीनी पहुंच गई है सत्तर’ लिखकर चीनी की बढ़ती कीमत पर व्यंग्य करना शाहगंज तहसील के लेखपाल अशोक कुमार यादव को भारी पड़ गया. पोस्ट वायरल होते ही उन्हें सस्पेंड कर दिया गया.