यूपी चुनाव से पहले CM योगी ने की ऐसी घोषणा, जिसके बाद जात-धर्म से ऊपर उठकर बीजेपी पर बरसेंगे वोट
UP Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसी घोषणा की है जिसके बाद लोग जाति और धर्म से ऊपर उठकर बीजेपी के प्रति भरोसा जताएंगे. सीएम योगी ने सरकारी नौकरियों को लेकर मंगलवार को बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि अगले छह महीने के भीतर वह एक लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी की नियुक्तिपत्र देने जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में सरकारी नौकरी एक ऐसा मुद्दा है जिसमें युवा और उनके परिजन जाति-धर्म के बंधन से ऊपर उठकर वोट डालने जाते हैं.