लखनऊ: यूट्यूब से ताला तोड़ना सीखा, पूर्व गार्ड ने मंदिर से चुराया 15 लाख का सामान, गिरफ्तार किया गया आरोपी
यूट्यूब से ताला तोड़ना सीखने के बाद बाजारखाला स्थित जैन मंदिर चैत्यालय के पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने मंदिर से भगवान अनंतनाथ की अष्टधातु प्रतिमा व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। बाजारखाला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।