कानपुर: टॉप मेडिकल कॉलेज दिलाने का झांसा दे ठगे 3.25 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज
बर्रा विश्वबैंक निवासी छात्रा दिव्यांशिका वर्मा को नीट की काउंसलिंग के बाद टॉप कॉलेज दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने 3.25 लाख रुपये हड़प लिए। पसंद का कॉलेज न मिल पाने पर छात्र और उसके परिजन ने रुपये वापस मांगे तो टाल मटोल शुरू कर दी।