बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के बरेली में इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित एक होटल से जुड़ा एक मामला सामने आया है. जहां गैर समुदाय के दोस्तों के साथ होटल गई छात्रा का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिससे आहत होकर नाबालिग ने आत्महत्या ली. घटना की जानकारी होते ही नाबालिग के घर में कोहराम मच गया.
<p style=”text-align: justify;”>बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की और दो युवकों का होटल के बाहर साथ खड़े होने का वीडियो बना लिया गया, इसी दौरान बवाल कटा तो युवक का एक दोस्त अपनी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया. इसी बीच कुछ लोगों ने नाबालिग लड़की और युवकों का वीडियो बना लिया. आरोप है कि हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने भी छात्रा और युवक का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/muzaffarnagar-class-4-student-commits-suicide-stealing-10-rupees-teacher-accused-beating-her-ann-3164444″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
<h3 style=”text-align: justify;”>मानसिक दबाब में की आत्महत्या 
<p style=”text-align: justify;”>वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा मानसिक तनाव में आ गई और उसने आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने छात्रा को होटल लेकर जाने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही वीडियो किसने बनाया, किसने वायरल किया और पूरे घटनाक्रम में किन-किन लोगों की भूमिका रही, इसकी भी जांच की जा रही है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>पुलिस का सख्त कार्रवाई का दावा 
<p style=”text-align: justify;”>सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. अभी जिन लोगों की हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ जारी है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>उधर इस घटना से इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं. आखिर छात्रा ने ऐसा क्यों किया साथ ही कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं. फिलहाल अब सभी की नजरें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”‘दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का…’, जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/rampur-jauhar-university-row-sp-delegation-reaches-akhilesh-yadav-attacks-bjp-ann-3164568″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: ‘दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का…’, जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला