Varanasi Flood : '2 महीने के लिए लेना होगा कर्ज', काशी में बाढ़ से छिनी 2000 लोगों की रोजी रोटी, 84 घाट डूबे
Varanasi Ganga Flood : शिवनगरी काशी में मां गंगा का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है. वाराणसी की लाइफ लाइन ही दिनों लोगों के लिए मुसबीत बन गई है. बाढ़ की वजह से बीते 10 दिनों में हजारों परिवारों को बड़ी चोट लगी है. 84 घाट डूब गए हैं. इससे छोटे-बड़े करीब 2000 से ज्यादा दुकानदार प्रभावित हैं. नाव संचालन पर रोक की वजह से नाविकों का काम भी ठप है. लोकल 18 से अस्सी पर चाय बेचने वाले दुकानदार अमित चौहान उर्फ टिंकू बताते हैं कि 2 महीने तक अब ऐसे ही हालात बने रहेंगे. गोपाल के मुताबिक, 2 महीने तक उन्हें अपना घर चलाने के लिए कर्ज लेना होगा.