अयोध्या में मछली भोज विवाद: CM योगी ने अजय राय को घेरा तो मंत्री संजय निषाद बोले- 'हम पूरे साल खाते हैं मछली'
Fish feast in Ayodhya: अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आगमन के दौरान हुए कथित मछली भोज को लेकर सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र बताते हुए सावन में मछली भोज पर सवाल उठाए. वहीं निषाद पार्टी प्रमुख और मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मछली निषाद समाज का पारंपरिक भोजन है और वे सावन में भी मछली खाते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा को मछली से नहीं, अजय राय के मछली खाने से आपत्ति है. अजय राय ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे राम मंदिर और हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद लौट गए थे. उन्होंने चुनौती दी कि उनका कोई फोटो-वीडियो दिखाया जाए तो वे इस्तीफा दे देंगे.