गाजियाबाद में चलने वाला है 'ऑपरेशन डिकॉय', इस दिन सादे कपड़ों में घूमेगी पुलिस, क्या है पूरा प्लान?
Ghaziabad News: रक्षाबंधन पर गाजियाबाद पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘ऑपरेशन डिकॉय’ शुरू किया है. इस ऑपरेशन के तहत महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में बाजारों, मॉल और स्कूल-कॉलेज के आसपास तैनात रहेंगी और छेड़छाड़ करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करेंगी.