'बिना प्याज-लहसुन के…', कांग्रेस की अयोध्या में मछली पार्टी पर क्या बोल गए ओपी राजभर
OP Rajbhar Fish Controversy: अयोध्या में कांग्रेस के कार्यक्रम में मछली परोसे जाने को लेकर बवाल मचा हुआ है. इसी सब के बीच सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने दिमाग घूमाने वाला बयान दिया है. उन्होंने संजय निषाद का समर्थन करते हुए कहा है कि बिना प्याज और लहसुन के पकाई गई मछली ‘शाकाहारी’ होती है. उन्होंने बंगाल की परंपराओं का भी उदाहरण दिया.