Kanpur News : कानपुर में गंगा का रौद्र रूप, शुक्लागंज में खतरे की घंटी, क्या डूब जाएगा लोधवाखेड़ा? सिर्फ 24 घंटे और
Kanpur Ganga Flood : कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जो चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है. गंगा बैराज अपस्ट्रीम पर जलस्तर 114.10 मीटर दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक है. इसी से हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है. शुक्लागंज में गंगा का पानी 112.520 मीटर पर पहुंच गया है. गेज रीडर उत्तम पाल लोकल 18 से कहते हैं कि गंगा बैराज पर भी पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है. पानी को तेजी से आगे निकालने के लिए बैराज के सभी 30 गेट खोलकर रखने के निर्देश दिए गए हैं. लोधवाखेड़ा और चैनपुरवा तक गंगा का पानी पहुंच गया. अगले एक-दो दिन में जलस्तर और बढ़ा तो इन गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं.