यूपी में समय से पहले होंगे चुनाव? CEC ज्ञानेश कुमार लखनऊ पहुंचे, दो दिनों तक कई कार्यक्रम
यूपी में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिनी दौरे पर सोमवार की सुबह लखनऊ पहुंच गए। वह 20 जिलों के अफसरों और 120 विधानसभा सीटों के बीएलओ के साथ बैठक समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।