सेक्स चैट होगा तो इस्तीफा दे दूंगी, सस्पेंडेड महिला दरोगा का दावा- नहीं गिराई वर्दी की गरिमा
मेरठ में आपत्तिजनक रील वायरल होने के बाद सस्पेंड की गईं दरोगा अनु कॉलिस ने यूट्यूब लाइव पर आकर दावा किया कि उन्होंने कोई गलती नहीं की। उन्होंने उस इन्फ्लुएंसर पर जमकर आरोप लगाए जिसने सबसे पहले उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। अनु ने कहा कि व्यूज पाने के लिए उनकी लाइव बर्बाद कर दी गई।