वाराणसी में 116 करोड़ की ठगी में चार साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, लालच में खाली हो गए 41 खाते
वाराणसी में साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दो फीसदी कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर फर्म और बैंक खाते खुलवाते थे। पुलिस के मुताबिक, इन 41 बैंक खातों के जरिए 116 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी की गई।