फेक न्यूज से सतर्क रहें, युवा वोटर… ; लखनऊ में जेन अल्फा से बोले सीईसी ज्ञानेश कुमार
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने लखनऊ में जेन अल्फा से संवाद किया। ज्ञानेश कुमार ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रिया, ईवीएम की विश्वसनीयता, फेक न्यूज से सतर्कता और युवा मतदाताओं की भूमिका पर चर्चा की।