सीक्रेट हाउस गेम्स देख दो बच्चे हुए लापता; गुप्त घर में छिपने के लिए भागे, मच गया हड़कंप
मेरठ के हस्तिनापुर में यूट्यूब पर ‘सीक्रेट हाउस गेम’ का वीडियो देखकर 11 और 7 साल के दो बच्चे घर से निकल गए। दोनों ने फार्म हाउस के पास एकांत जगह को सीक्रेट हाउस बनाकर 24 घंटे का चैलेंज लिया था। पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने दो घंटे में दोनों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।