'क्या यही लोकतंत्र…', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली में मंगलवार (21 जुलाई) को 7 लोककल्याण मार्ग पर विपक्षी नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस के बर्ताव को लेकर विपक्षी दल केंद्र सरकार को निशाने पर ले रहे हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने कहा कि कल हमारे लोकतंत्र के लिए एक काला दिन था. छात्रों के साथ जिस तरह का बुरा बर्ताव किया गया, उन्हें पीटा गया और उन पर हमले किए गए, वह मंज़ूर करने लायक नहीं था. ऐसा लगा कि उनके खिलाफ हर मुमकिन तरीका अपनाया गया.
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने आगे कहा, “हमने देखा कि पुलिस ने ऐसे उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जो आम तौर पर आतंकवादियों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल किए जाते हैं. फिर, ठीक अगले दिन, जिस तरह से विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी, हमारे अध्यक्ष अखिलेश यादव जी और उनके साथ मौजूद सभी सांसदों को घसीटकर हटाया गया और अलग-अलग गाड़ियों में बिठाकर स्टेडियम ले जाया गया, वह गंभीर सवाल खड़े करता है. क्या यही इस देश का लोकतंत्र है? क्या कानून-व्यवस्था की यही हालत रह गई है.”
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/ayodhya-ram-mandir-trust-meeting-vhp-bajrang-lal-bagda-likely-new-general-secretary-ann-3164068″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
<h3 style=”text-align: justify;”>विपक्ष ने पीएम आवास घेर लिया था 
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि नीट परीक्षा लीक मामले में CJP के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च का ऐलान किया गया था. जिसमें छात्रों और युवाओं ने पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, इसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. इस मुद्दे को लेकर समूचे विपक्ष ने ऐतराज जताया और संसद में चर्चा की मांग उठाई. इस बीच मंगलवार को दोपहर बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और विपक्ष के सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया था. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.
<h3 style=”text-align: justify;”>विपक्षी सांसदों ने काले कपड़ों में जताया विरोध 
<p style=”text-align: justify;”>मंगलवार की घटना के विरोध में बुधवार को विपक्षी पार्टी के सांसदों ने काले कपडे पहनकर अपना विरोध जताया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की. दोनों सदनों में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा माँगा गया. जिसके लेकर विपक्ष और सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से…” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/samajwadi-party-reaction-on-aam-aadmi-party-sanjay-singh-post-on-rahul-gandhi-3164082″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से…