घर से 20 KM दूर कत्ल: तीन दिन बाथरूम में पड़ी रही लाश, दो दोस्तों ने श्रेया को पकड़ा; विवेक ने काटा था गला
वाराणसी की जगतपुर पीजी कॉलेज में एमएससी की छात्रा श्रेया उपाध्याय उर्फ मोनू (22) की हत्या आरोपी विवेक चौबे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है।