प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने बाप को मार डाला; दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था
बस्ती के दुबौलिया में युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। पिता ने दोनों को खेत में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और बेटी की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों ने पिता पर हमला कर गला घोंट दिया और शव नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।