यूपी: प्ले स्कूल में 3 साल की बच्ची से गंदी हरकत, प्राइवेट पार्ट पर चोट; नाबालिग डांस टीचर पर FIR दर्ज
प्रयागराज के एक प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है। बच्ची द्वारा प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत किए जाने पर मां ने जांच की तो वहां चोट देखकर सन्न रह गई। इस घटना का शक प्ले वे के एक नाबालिग डांस टीचर पर है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।