यूपी: आयुर्वेद के 41 फर्जी डॉक्टरों पर दर्ज होगी रिपोर्ट, 15 साल की डिग्रियों की जांच
उत्तर प्रदेश में बिना डिग्री वाले आयुर्वेद व यूनानी के डॉक्टरों पर शिकंजा कस गया है। फर्जी डिग्री के सहारे पंजीयन कराने वाले आयुर्वेद के 41 डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।