'केवल राम मंदिर तक सीमित नहीं रहेगा विकास', अयोध्या में इस बार चुनावी एजेंडा क्या होगा? जनता ने रखी अपनी बात
Public Opinion up vidhan sabha election 2027: अयोध्या में पिछले कुछ वर्षों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं. सड़कों का निर्माण, बिजली व्यवस्था में सुधार, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा और शहर के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों का असर जमीन पर दिखाई दे रहा है. हालांकि, इसके साथ ही महंगाई, रोजगार, जलभराव, सफाई, यातायात और स्थानीय स्तर की बुनियादी सुविधाएं भी मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे बने हुए हैं. आइए जानते हैं कि इस बार के चुनाव में अहम मुद्दा क्या होगा.