यूपी विधानसभा चुनाव की वो सीट पर जिसे सपा केवल एक बार हारी, हराने वाले नेता हथियाने चले थे मुलायम सिंह यादव का रुतबा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं. सहसवान विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती है. 1996 में सपा गठन के बाद से पार्टी ने यहां लगातार जीत दर्ज की, सिर्फ 2007 में डीपी यादव ने बगावत कर सपा को हराया था. सीट पर करीब 95 हजार यादव और 90 हजार मुस्लिम मतदाता हैं, जिससे सपा का एम-वाई समीकरण मजबूत है. हालांकि भाजपा का जनाधार बढ़ा है और 2022 में उसे करीब 67 हजार वोट मिले. डीपी यादव परिवार की संभावित एंट्री मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है.