आगरा ट्रैफिक पुलिस का कड़ा पहरा… 23-24 अगस्त को शहर में नहीं खुलेंगी नो-एंट्री, जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद और खुले
Agra Traffic Diversion: सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को ताजनगरी में उमड़ने वाले आस्था के सैलाब को देखते हुए आगरा ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और सुगम आवागमन का फुलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है. पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में लगने वाले ऐतिहासिक मेले, शिवालयों में जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पूरे शहर में रविवार शाम से विशेष रूट डायवर्जन लागू रहेगा. साथ ही महानगर में नो-एंट्री व्यवस्था को सख्त करते हुए पूर्व में जारी सभी पास तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं.