Goat farming : चारे से लेकर सफाई तक…बारिश में ये गलतियां ले सकती हैं बकरियों की जान
Goat farming tips : बारिश के मौसम में कई बार छोटी-छोटी लापरवाही बकरियों के लिए खतरनाक हो जाती हैं. लोकल 18 से गोंडा के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी बताते हैं कि बकरियों को हमेशा साफ, सूखे और हवादार स्थान पर रखें. बाड़े में गंदगी और नमी रहने से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं, जिससे बकरियां बीमार हो सकती हैं. बकरियों को हमेशा संतुलित और पौष्टिक आहार दें. हरा चारा, सूखा चारा और साफ पानी नियमित रूप से उपलब्ध कराना जरूरी है. बासी, सड़ा-गला या फफूंद लगा चारा कभी नहीं खिलाना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. समय-समय पर बकरियों का टीकाकरण और कृमिनाशक दवा (डी-वॉर्मिंग) कराना भी बेहद जरूरी है. अगर किसी बकरी में बुखार, खाना न खाना, सुस्ती, दस्त या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए पशु चिकित्सक से संपर्क करें.