लखनऊ हत्याकांड: फोरेंसिक जांच के बाद मानस का मकान सील, दुकान-रेस्त्रां पर ताला
लखनऊ हत्याकांड में यूपी पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शनिवार को मानस का मकान और बाहर का रेस्तरां सील कर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। पुलिस ने क्राइम सीन की जांच पूरी की। खून के धब्बे-कपड़े और अन्य सामान कब्जे में लिए गए। घर के बाहर सन्नाटा पसरा है।