बालगृह से निकलने के लिए 2 नाबालिगों ने ली तीसरी की जान, टब में डुबोकर मार डाला
मथुरा के राजकीय बालिका संरक्षण गृह में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या से सनसनी फैल गई। उसका शव बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, हत्या वहीं रहने वाली दो अन्य बालिकाओं ने पानी के टब में डुबोकर की थी। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल की है।