यूपी में खपाई जा रहीं अरबों की नकली दवाएं, बनारस से सहारनपुर तक फैला जाल
दवा के अवैध कारोबारियों की जड़ें पूर्वांचल में वाराणसी और आसपास के जिलों से लेकर पश्चिम में मेरठ, गाजियाबाद और सहारनपुर तक फैली हैं। यूपी दवाओं के लिहाज से बहुत बड़ा बाजार है। नकली दवाओं के धंधे से जुड़े जालसाजों ने इसे अवैध कारोबार की मंडी भी बना दिया है। लोग दवा खा रहे हैं, लेकिन असर नहीं हो रहा।