गर्लफ्रेंड संग मौज कर रहा सिपाही, बच्चों की पढ़ाई छूटी; पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार
गाजीपुर की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने गोरखपुर के एसएसपी से गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उनकी शादी साल-2010 में यूपी पुलिस के एक सिपाही से हुई थी। पिछले कई वर्षों से उनके मोबाइल पर एक महिला फोन करती है। वह खुद को सिपाही की पत्नी बताते हुए कहती है कि उन्होंने उससे शादी कर ली है।