मुनाफे के खेल में सेहत पर वार: दूध की धार में पानी की भरमार, मुरादाबाद में 29 में 18 नमूने फेल, फैट भी कम
मुरादाबाद जिले में घरों तक पहुंचने से पहले दूध की जान निकाल ली जा रही है। पहले मशीनों पर उसका फैट निकाल लिया जाता है और फिर इतना पानी मिला देते हैं कि उसमें दूध जैसा कुछ बचता ही नहीं।