Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में हलचल; ओडिशा, छत्तीसगढ़, MP समेत 25 राज्यों में 3 दिनों तक भारी बारिश, IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के असर से देश के कई हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय होने वाला है. IMD ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भूस्खलन और बिजली गिरने का खतरा है. पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है. मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है.