Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, 14वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत
Greater Noida: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां दो मजदूरों की मौत हो गई. दोनों मजदूर 14वें मंजिल से गिर गए थे, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.