KGMU में इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड 12 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की मांग
KGMU Intern Doctor Protest: लखनऊ के केजीएमयू में इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें अभी हर महीने 12 हजार रुपये मिलते हैं, जिसे बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाना चाहिए.