एएमयू: पुरानी चहारदीवारी-गोल्फ कोर्स के टीले खोल रहे दावों की पोल, शहर में विवि की 1000 करोड़ की अचल संपत्ति
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और नगर निगम के बीच एक कीमती जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद गहरा गया है। जिस जमीन पर नगर निगम अपना दावा ठोंकते हुए नए बोर्ड और फ्लेक्स लगा रहा है, वहां एएमयू का दशकों पुराना इतिहास बिखरा पड़ा है।